फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में नकब लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के गांव ढकनी में घर में नकब लगाकर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की। वहीं, लौंगपुर गांव के ग्राम पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर इंवर्टर, बैटरी, सौर ऊर्जा प्लेट व प्रिंटर चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ढकनी गांव निवासी कमलेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात घर में रखे लड़की की शादी के लिए 30 हजार रुपये, चांदी के सिक्के, आभूषण चोर चुरा ले गए। पीड़िता की बेटी की नवंबर में शादी है। वहीं, गांव में ही झंकार सिंह के घर भी नकब लगाकर चोर लाखों का सामान ले गए।लोंगपुर गांव के ग्राम प्रधान व सचिव देवेंद्र सिंह ने फरीदपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके ग्राम पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। पंचायत सचिवालय में लगे सीसी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें