मीरगंज। जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे एक साल बाद भी ठीक नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के मजरा दुनकी में जल जीवन मिशन के तहत ओवर हैंड टैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें दुनकी और सुल्तानपुर के रास्तों की खुदाई कर ठेकेदार ने पाइपलाइन डलवाई थी, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी रोड सही नहीं कराया गया। इससे आए लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और न ही अब तक पानी मुहैया कराया जा सका है।
ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस एवं जिलाधिकारी बरेली से शिकायतें की हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीण घनश्याम बर्मा, सोमपाल, देवीदास, हरप्रसाद, प्रवीण कुमार, कल्लू सिंह, मुनीपाल आदि ने कमिश्नर से शिकायत की है।