फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन माह पहले हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। तीन माह पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी के मोबाइल फोन, तमंचे का कारतूस और सात सौ पचास रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने साथ उप निरीक्षक प्रवीन कुमार शर्मा आदि के साथ रात्रि गश्त पर थे। रात्रि करीब एक बजे शाही शेरगढ़ रोड पर खजुरिया चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति जाता हुआ दिखा। घेराबंदी करते हुए पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम थाना देवरनियां के गांव बसुधरन जागीर निवासी विक्की कश्यप उर्फ चेगा पुत्र बुद्धसेन बताया। 26 सितंबर की रात पंथरा गांव में विजय कुमार के यहां हुई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें