फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार लाख कीमत के लोहे के गाटर लेकर ठेकेदार गायब।

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। चार लाख कीमत के लोहे के गाटर ले जाने के आरोप में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर के संजय गुप्ता की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान दातागंज मार्ग पर है। उनके पास एक महीने पहले हरेली गांव में पानी की टंकी बनाने वाला एक ठेकेदार बिलपुर की नई कॉलोनी के दो लोगों के साथ आया। उनकी गारंटी पर संजय के साथ अन्य दो दुकानदारों से भी उक्त ठेकेदार लोहे के गाटर और लकड़ी की फंटी किराये पर ले गया था। छह दिसंबर तक मटेरियल पहुंचाने का वादा था, लेकिन जब उन दुकानदारों के पास कोई नहीं आया तो उन्होंने वहां जाकर पता किया तो ठेकेदार गायब मिला। इसके बाद दुकानदार ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें