फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा ने नहीं लिखी चोरी की रिपोर्ट, शिकायत पर एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 13 Sep 2025 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
दरोगा धर्मेंद्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बरेली के भमोरा थाने की सरदार नगर चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। साथ ही दर्पण अभियान के दौरान एसएसपी के सामने शिकायतकर्ता के सवालों का वह जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में जनसेवा केंद्र संचालक ने सरदार नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को तहरीर दी थी कि सात सितंबर की रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान उड़ा लिया। चोर करीब 12 हजार रुपये भी उड़ा ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के बजाय चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने टालमटोल शुरू कर दी। जबकि, पीड़ित घटनाक्रम के सीसी फुटेज आदि होने का दावा कर रहा था। निराश होकर पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर दी।

विभागीय जांच भी शुरू 
एसएसपी ने दर्पण पहल की जनसुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को पीड़ित को बुला लिया। साथ ही चौकी प्रभारी को भी तलब कर लिया। दोनों का आमना-सामना कराया गया। पीड़ित ने चोरी व टालमटोल के जो भी तर्क दिए, चौकी प्रभारी उनका कोई जवाब न दे सके। तब एसएसपी ने धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच भी शुरू करवा दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सभी थानेदारों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र में सजगता से काम करें, ताकि अपराध की गुंजाइश कम हो जाए। शिकायत गलत है तो उचित टिप्पणी के साथ आरोप खारिज कर दिया जाए। घटना को छिपाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें