फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान का शटर काटकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी

Fri, 23 Feb 2024 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गैनी गांव में अलीगंज-गैनी मार्ग पर जूलरी की दुकान का शटर काटकर चोर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी समेट ले गए। दुकान संचालक ने तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गैनी निवासी हर्षित गुप्ता ने बताया कि अलीगंज-गैनी मार्ग पर गांव के ही एक व्यक्ति की दुकान किराये पर लेकर वह सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन बेचते हैं। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले आए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो पीछे का शटर क्षतिग्रस्त था। सामान अस्त-व्यस्त था। अंदर रखे आभूषण, बर्तन व नकदी गायब थी।
उन्होंने बताया कि करीब 7.50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोर 11.50 किलो चांदी, 22 ग्राम सोने के आभूषण के साथ सात हजार की नकदी के अलावा पीतल व अन्य धातुओं के कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। सूचना पर गैनी चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार तथा थाना प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।

गोदाम से बैटरी व बर्तन चोरी
सिरौली। शिवपुरी गांव के एक गोदाम से चोर ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाली चार बैटरी व करीब छह भगौने चोरी कर ले गए। पीड़ित हरिओम शर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच हल्का प्रभारी को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें