फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 08 Nov 2015 02:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे 25 हजार रुपये नकद और जेवर आदि सामान ले गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के मठ कमललेनपुर निवासी अब्दुल खां आईवीआरआई में सिक्योरिटी गार्ड हैं। शुक्रवार रात चोर पड़ोस की दीवार से छत पर चढ़ने के बाद घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नकद, बेटी की शादी के लिए रखा सोने का हार, पांच अंगूठी आदि 12 तोले सोने के जेवर आदि चोरी कर लिया। यही नहीं चोरों ने बालों में लगाने वाले तेल की शीशी भी चुरा ली और भाग गए। चोर वारदात को अंजाम देकर चुपचाप चले गए और अब्दुल खां मय परिवार के बराबर वाले कमरे में ही सोते रह गए। शनिवार सुबह नमाज के लिए उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

0
कल ही बाइक बेची थी
एसओ ने बताया कि छानबीन में पता चला कि अब्दुल खां ने शुक्रवार को  बाइक बेची थी, जिसके बदले उन्हें 25 हजार रुपये मिले थे। यह रकम भी  चोर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें