भोजीपुरा। पुलिस ने गांव रमियांपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव रमियांपुर में रमेशचंद्र के घर सात जून की रात में मकान में नकब लगाकर चोर 25 हजार रुपये नकद व आभूषण चोरी कर ले गए थे।
पुलिस ने रमेश चंद्र की ओर से आठ जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 12 जून की देर रात मझौ गंगापुर नहर के पास से शादाब निवासी खजुरिया घाट थाना इज्जतनगर, अकबर निवासी मुड़िया थाना देवरनियां को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से दो सोने की चेन, एक अंगूठी, तमंचा आदि सामान बरामद हुए। अकबर के खिलाफ पांच और शादाब के खिलाफ 147 मुकदमे चोरी आर्म्स एक्ट आदि के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। संवाद