फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रेटर ग्रीन पार्क के मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रेटर ग्रीन पार्क स्थित दुर्गा मंदिर के दानपात्र से फिर चोरी कर ली गई। चोरों की हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे तो लोगों ने लगातार चोरी पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी शिवेंद्र कुमार ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हैं। कर्मचारी नगर निवासी ज्ञानेंद्र त्रिवेदी मंदिर के पुजारी हैं। बुधवार को पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपात्र टूटा पड़ा है। सूचना पर पुलिस पहुंची। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें रात 1.05 बजे दो लोग मंदिर में घुसते और सवा दो बजे बाहर जाते दिखे। दोनों ने दानपात्र को तोड़कर रुपये निकाले और अपने अंगोछे में बांधकर चले गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मंदिर में तीन महीने में यह तीसरी चोरी है। न तो पुलिस और न ही निजी सुरक्षा गार्ड इस पर ध्यान देते हैं कि कॉलोनी में कौन संदिग्ध लोग आ जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जाए। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने पुजारी व कमेटी के लोगों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें