बरेली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया बरेली शाखा द्वारा पीलीभीत बाईपास स्थित कार्यालय में बुधवार को कृषि आय एवं कृषि संपत्ति से होने वाली आय पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता सीए रवींद्र अग्रवाल ने बताया कि आयकर अधिनियम के अनुसार केवल ग्रामीण कृषि भूमि की बिक्री आयकर अधिनियम की धारा 2(14) शर्तों के अनुसार करमुक्त है। कृषि से होने वाली आय के अलावा दूसरे स्रोतों से होने वाली आय के टैक्स की गणना अलग तरह से होती है। बरेली ब्रांच के पूर्व चेयरमैन राजेन विद्यार्थी को रोटरी गवर्नर बनने पर ब्रांच द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सीए मोहित टंडन ने कारपोरेट करदाताओं के लिए प्रस्तावित ऑडिट ट्रेल की जानकारी दी। संचालन सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में सीपी कमेटी के अध्यक्ष सीए प्रदीप तिवारी, ब्रांच उपाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, सीए रवि जौहरी, सीए नवीन अग्रवाल, सीए गौरव अग्रवाल, सीए विकास, सीए अरविंद सिंह, सीए रितेश अग्रवाल, सीए अखिल रस्तोगी, सीएम रमन बजाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो