भोजीपुरा। गांव अधकटा ब्रह्म्नान में शनिवार की रात पांच घरों में कही नकब लगाकर तो कहीं ताला तोड़कर चोर बाइक, सोने-चांदी के आभूषण और सामान ले गए। सूचना पर रविवार को पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
पुलिस के अनुसार, गांवअधकटा ब्रह्म्नान में रविवार की रात चोर घुस आए। चोरों ने राजू ठेकेदार के घर नकब लगाकर जेवर, बर्तन व बाइक चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने रामौतार के घर को निशाना बनाया और जेवर, बर्तन समेट ले गए। इसी गांव के चमन के घर से चोर नकब लगाकर जेवर, बर्तनों पर हाथ साफ कर लिया। साथ ही गांव के ही लखन व फूल कुमार के घर नकब लगाकर चोर जेवर, बर्तन चोरी करके ले गए। जब सुबह ग्रामीण जागे तो उन्हें पांच घरों में चोरी की जानकारी हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि पांच घरों के गृहस्वामी परिवार सहित बाहर रहते हैं। इस वजह से उनके मकानों से चोरों ने घरों को खंगाला। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ितों के आने पर तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
बल्ली गांव में भी मकान को खंगाला
शीशगढ़। बल्ली गांव में शनिवार की रात एक घर में घुसे चोर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने रविवार को जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रधान के पति हरिओम ने बताया कि मनीष पुरानी बाजार मोहल्ला के निवासी हैं। वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। चोरी की घटना के समय वह घर में ताला लगाकर हिमाचल गए हुए थे। मनीष अपने घर लौटे। कमरे का दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। एसएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।