सिरौली। गांव हरिदासपुर में मंगलवार रात देसी शराब की दुकान की दीवार काटकर नकदी और शराब की पेटियां चोर चोरी कर ले गए। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान में घुसकर गल्ले में रखे 16 हजार नकद, सात पेटी शराब चोरी कर ले गए। सेल्समैन हुकम सिंह बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो जानकारी हुई। सूचना पर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इधर, 12 जनवरी की रात मोहल्ला फरजंद नगर में छोटे खां के घर में नकदी, जेवर समेत 10 लाख का माल ले गए थे। इस मामले में भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद