फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में दो स्थानों पर घरों के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ शहर में चोर भी सक्रिय होने लगे हैं। चोरों ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र की त्रिलोक विहार कॉलोनी और सुभाषनगर थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी के दो घरों के ताले तोड़कर नकदी, जेवर व कीमती सामान साफ कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की त्रिलोक विहार कॉलोनी निवासी सुभाष बाबू ने बताया कि दीपावली की छुट्टी में वह परिवार के साथ अपने गांव गए थे। वहां से 25 अक्तूबर को लौटे तो देखा कि यहां उनके घर के ताले टूटे हुए थे। घर से एक जेट पंप, दो गैस सिलिंडर, एक सोने की चेन और एक अंगूठी समेत कीमती सामान गायब था।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी निवासी बृज मोहन ने बताया कि उनकी तैनाती स्वास्थ्य विभाग में पीलीभीत में है। दीपावली मनाने के बाद वह घर पर ताला डालकर पीलीभीत चले गए। उनके भतीजे रिन सिंह और प्रेम सिंह 27 अक्तूबर की रात 11 बजे उनके मकान के सोने के लिए आए। ताला खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, चार तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर, रसोई गैस सिलिंडर आदि गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें