फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राइस मिल संचालक के घर से नकदी समेत लाखों की चोरी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Oct 2023 04:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कस्बा धौंराटांडा में चोरों ने राइस मिल मालिक के घर सेंध लगा दी। चोर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने अपने साझेदारों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कस्बा धौंराटांडा के वार्ड-12 निवासी राइस मिल संचालक सगीर अहमद के घर से चोर 19.80 लाख सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जागने पर परिवार को जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई रकम उसके साझेदारों की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सगीर अहमद ने बताया कि वह पापुलर राइस मिल के संचालक हैं। अब्दुल मलिक और मुन्ने उनके साझेदार हैं। बीते दिनों अब्दुल मलिक ने 10.15 लाख और मुन्ने ने पांच लाख रुपये उन्हें दिए थे। पांच लाख रुपये उन्होंने रहीम इंडस्ट्रीज से लिए थे। इसमें से 35 हजार रुपये मजदूरों को दे दिए। बचे 19.80 लाख रुपये घर में रखे हुए थे।

मंगलवार की रात परिवार सो रहा था। घर में घुसे चोर कमरे का चैनल तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और संदूक में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर परिवार को जानकारी हुई। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा के साथ, प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, धौंराटांडा मुनेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन


सगीर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि सगीर ने चोरी हुई रकम अपने साझेदारों की बताई है। जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

दो घरों से सामान समेट ले गए चोर
सिरौली कस्बे में दो घरों से चोर हजारों रुपये की नकदी सहित मोबाइल फोन ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला घेर निवासी भाजपा नेता जगतपाल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। मुख्य दरवाजे से घर में घुसे चोर चार हजार की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। कौआटोला निवासी इखलास के घर से चोर 30 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन ले गए। 

भाजपा नेता के घर चोरी की घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। वहीं, मोहल्ला प्यास में रितिक के दरवाजे पर खड़ी बाइक का लॉक चोर ने तोड़ दिया। आहट होने पर वह बाइक छोड़कर फरार हो गए। मोहल्ला घेर में तौकीर अंसारी के दरवाजे पर खड़ी बाइक को भी चोरी करने का प्रयास किया। परिवार वालों के जागने पर वह भाग खड़े हुए। कोतवाल राजेश कुमार ने सभी घटनाओं का जल्द खुलासा करने की बात कही है। 
विज्ञापन

फैक्टरी में चोरी, चौकीदारों पर रिपोर्ट
भोजीपुरा में इटौटा रोड पर एक फैक्टरी से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। फैक्टरी मालिक ने बांधूराम और जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों फैक्टरी में चौकीदारी करते थे। फैक्टरी मालिक मोहित खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार रात नकब लगाकर घुसे चोर 15 बैटरी और करीब एक क्विंटल लोहा चोरी कर ले गए। इस दौरान दोनों चौकीदार ड्यूटी पर तैनात थे। चोरी के बाद से दोनों ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें