नवाबगंज। दस दिन पहले गृह क्लेश के चलते ट्रेन के आगे कूदे कस्बे के युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार की देर रात युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। मंगलवार को उसे कस्बे के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी बाइक मैकेनिक मो. रिजवान पुत्र अलीम सलमानी ने गृह क्लेश के चलते 24 जनवरी को नमाज जुमा विजौरिया स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की, जिससे उसका एक हाथ कट गया और सिर में चोटें आई थीं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दस दिनों से चल रहे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद