फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समलैंगिंक संबंध में तीसरे साथी के दखल से आहत दोस्त ने ही की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समलैंगिक संबंधों में तीसरे साथी की दखल से आहत दोस्त ने ही किला निवासी युवक की हत्या कर दी। छह महीने बाद पुलिस ने अब इसका खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक जून 2024 को युवक की हत्या कर शव नवदिया रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था। मां ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में पता चला कि दोस्त ने ही युवक की हत्या की थी। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से रस्सी बरामद की, जिससे गला कसा गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसके युवक से समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक रहे। आरोपी को पता चला कि युवक दूसरे के भी संपर्क में है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना तो उसकी गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव रेलवे लाइन पर डालकर फरार हो गया।
विज्ञापन






युवक की हत्या उसी के करीबी ने की थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, पर कुछ वजहों से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें