फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए युवक को लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलौरी गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे गांव के ही देवस्थान पर हो रहे धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए थे। तभी गांव निवासी आरोपी चन्द्रभोज वहां आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से पिटाई की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से उन्हें बचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में उरला गांव निवासी अमलेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शेखर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वहां पर उसके साथ वीरपुरा गांव निवासी शिवम भी नौकरी करता है। अभी कुछ दिनों से दोनों लोग दिल्ली से वापस गांव आ गए हैं। आरोपी शिवम उनके बेटे से रंजिश मानता है। इसी को लेकर आरोपी ने बुधवार शाम शेखर का रास्ता रोककर उसकी लाठी से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक अन्य मामले में वेहटाजुनु गांव निवासी महिला लीलावती ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे उनकी दुकान पर बाइक से कुछ लोग आए। शराब पीने की जिद करने लगे। मना करने पर उनके पति को पीटा गया। पुलिस न चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें