फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति को दूसरे महिला के साथ देखा तो पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दूसरी महिला के साथ पति को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर विवाहिता ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। साथ ही अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला की शादी मई 2021 को हुई थी। शादी के छह माह बाद से ही दहेज के लिए आरोपी ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने ससुराल वाले मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। महिला ने अपने पति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे मारा पीटा। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें