फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक ने महिला को दबोचा, हंगामा

Sat, 11 Mar 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The young man enters the house, laughs at the woman - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटरों के नाम से बदनाम बभिया गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक युवक दूध विक्रेता के घर में घुस आया और उसकी पत्नी को पकड़कर बलात्कार करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर उसके परिवार वाले बचाव को आ गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। घटना से गांव में खासा हंगामा हुआ। 
विज्ञापन

घटना कैंट क्षेत्र के गांव बभिया में रात करीब नौ बजे हुई। गांव निवासी एक युवक दूसरी बिरादरी के दूध विक्रेता के घर में गलत नीयत से घुस आया। युवक ने घर में मौजूद दूध विक्रेता की पत्नी को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए बलात्कार करने की कोशिश तक कर डाली। महिला ने शोर मचाया तो परिवार समेत आसपास के लोग बचाव को आ गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज श्याम बिहारी ने बताया कि छानबीन में मामला मारपीट का पाया गया। युवक का दूसरे पक्ष से सड़क पर झगड़ा हो गया था और वह उसे पकड़कर चौकी ले आए तथा बढ़ा चढ़ाकर छेड़छाड़ की बात कह दी। बाद में असलियत सामने आने पर खुद ही समझौता भी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें