फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने चचेरे भाई पर किया हमला, चाकू लेकर पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। चचेरे भाई को चाकू से गोद कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक चाकू लेकर थाने में पहुंच गया। पुलिस से कहा कि उसने अपने चचेरे भाई को चाकू से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान पटी गली निवासी अनीता वर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका लड़का विनय वर्मा दोपहर में घर से बरेली दुकान का सामान लेने जा रहा था। तभी गली में ही उनके जेठ के लड़के रोहन वर्मा ने चाकू से उनके लड़के के गले व हाथों पर कई बार हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां कई घंटे उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी छुट्टी कर दी। आरोपी रोहन वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, कस्बे के लोगों में चर्चा है कि रोहन अपने चचेरे भाई विनय से नाराज रहता था। रोहन अपने चचेरे भाई से इसलिए नाराज रहता था कि उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई उसकी प्रेमिका को उसके प्रति भड़काता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें