लाल फाटक से रामगंगा रोड के पास लगे पेड़ । संवाद
बरेली। लोक निर्माण और वन विभाग ने लाल फाटक से रामगंगा के बीच सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे छह हजार पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने इन पेड़ों को काटने की सशर्त अनुमति दी थी।
लाल फाटक से रामगंगा तक 4.50 किमी सड़क को टू से सिक्स लेन किया जाना है। सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ इसमें बाधक बन रहे थे। लोक निर्माण और वन विभाग ने इन पेड़ों को काटने का अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया गया है। एक्सईएन प्रांतीय खंड नारायण सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों ओर स्थित पेड़ों के कटने के बाद चौड़ीकरण का काम गति पकड़ेगा। वन विभाग के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पेड़ों को काटा जा रहा है।