फरीदपुर। महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या के मामले में घटना से दूसरे दिन बुधवार को फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में दुपट्टे से कसकर महिला की हत्या की पुष्टि की गई है। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि पितांबरपुर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर मंगलवार को तालाब किनारे महिला का शव कीचड़ व काई में दबा मिला। कुत्ते जब शव को कीचड़ से खींच रहे थे तब ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव निकाला तो महिला के गले में दुपट्टा कसा मिला। शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। मृतक महिला की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। संवाद