फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमि अधिग्रहण घोटाले से जुड़े थे क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन में शामिल थे साइट इंजीनियर, संदेह होने पर परियोजना से हटाया गया था
विज्ञापन

बरेली। भू-अधिग्रहण घोटाले के तार क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय से जुड़े थे। तत्कालीन परियोजना निदेशक (पीडी) बीपी पाठक ने अधिग्रहण के मामलों में संविदा पर तैनात एक साइट इंजीनियर की भूमिका पर संदेह होने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भेजा था। इसके बाद उन्हें हटाया गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में तैनाती दे दी गई थी। क्षेत्रीय कार्यालय में सेवारत होने की वजह से वह बरेली-सितारगंज हाईवे परियोजना में भी दखल देते रहे।
विज्ञापन

इसके पीछे विभागीय अधिकारी कयास लगा रहे हैं कि क्षेत्रीय अधिकारी से कुछ न कुछ उनकी करीबी रही होगी। इसीलिए उनके बरेली से हटने के बाद क्षेत्रीय अधिकारी ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में तैनात करा लिया था। कहा जा रहा है कि मूल्यांकन में उक्त इंजीनियर भी शामिल थे। संदेह होने पर उन्हें परियोजना से हटाया गया था, लेकिन घोटाला सामने आने के बाद कार्रवाई की आंच तत्कालीन पीडी बीपी पाठक व क्षेत्रीय अधिकारी संजीव कुमार शर्मा पर ही आई। दोनों को निलंबित किया गया है। अब जांच आगे बढ़ती है तो साइट इंजीनियरों की भूमिका खुलेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों और साइट इंजीनियर्स की मिलीभगत से रचे गए खेल का खुलासा हो जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें