फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक दुकान फिर भी ग्राहक को एक पाव दाल से इनकार नहीं

विज्ञापन
कुतुबखाना सब्जी मंडी में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। एसीएम जैसे ही श्यामगंज चौराहे पहुंचे तो वहां एक दुकान पर उन्होंने एक व्यक्ति को एक पाव दाल और एक किलो चावल खरीदते देखा। उसे रोककर पूछा कि अपने मोहल्ले में यह सामान क्यों नहीं लिया तो सकते में आ गया। उधर, दुकानदार से पूछा कि थोक दुकान पर यह फुटकर बिक्री क्यों कर रहे हो तो दुकानदार मौन साधे रहा। इस पर दुकान को बंद करा दिया गया।

बाइक पर दो बच्चों को बैठाकर खरीददारी करने चले आए दंपती

एसीएम रोहित यादव ने बाइक पर सवार एक दंपति को रोका जो अपने साथ दो छोटे बच्चों को लेकर राशन खरीदने श्यामगंज आए थे। एसीएम ने उनसे पूछा, क्या पिकनिक मनाने निकले हो। कोरोना फैला है और छोटे-छोटे बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे हो। उन्होंने बाइक का चालान करने को कहा लेकिन दंपती के मिन्नत करने लगे तो चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें