फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पछुआ हवा थमी, तपा रहा 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अरब महासागर में चक्रवाती परिस्थितियां थमने के बाद चल रही हवा अब झुलसने का अहसास कराने लगी है। बृहस्पतिवार को तेज धूप रही और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को सहने पड़े। मौसम विभाग ने गर्मी का प्रकोप बढ़ने और लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। दोपहर में राहगीरों को हवा ने झुलसने का अहसास कराया। बाजारों में ग्राहकों की कतार कम रही। धूल भरी हवा का सामना भी लोगों को करना पड़ा।
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, 16 मई को सतही पछुआ हवा चलेगी पर आसमान साफ होने से तेज धूप निकलेगी। 17 मई से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

तापमान में बढ़त से रुहेलखंड के तराई इलाकों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में इस दौरान तापमान में बढ़त के साथ लू चल सकती है। वहीं, रात में भी गर्माहट बढ़ने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
39.9
25.5
तेज धूप निकलेगी और धूल भरी हवा चलेगी।
सूर्योदय 39.9
सूर्यास्त 25.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें