फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस रास्ते निकला नगर कीर्तन, फैल गया उजियारा वहां

Thu, 13 Apr 2017 12:56 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The way the city kirtan came out, spreading illuminated there - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पावन प्रकाश पर्व पर शहर में शानदार नगर कीर्तन निकाला गया। पन्नी की झालरों और गुरु शान की झंडियों से सजे जिस मार्ग से भी यह जलूस गुजरा वो रास्ता प्रकाशमय हो गया। इसमें गूंजते शबद कीर्तन और सूफियाना बैंड की धुन के साथ सड़कों से गुजरते जुलूस पर दोनों ओर से जगह-जगह बरसते फूलों ने भक्ति और श्रद्धा के भाव में उत्साह भर दिया। इसमें शामिल युवा और बच्चे बीच बीच में वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह... का जयकारा लगा कर जोश भर रहे थे। 
विज्ञापन

फर्राशी टोला के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सत्संग सभा से यह नगर कीर्तन निकाला गया। तीन वर्गों में पुरुष, महिलाओं और बच्चों के पांच प्यारों के साथ गुरुग्रंथ साहिब की आगुवाई में जुलूस कोहाड़ापीर के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से शुरू हुआ। इसमें खास तौर से अमृतसर से आई बीबियों की गतका पार्टी का प्रदर्शन देखते ही बनता। उन्होंने बीच-बीच में जहां भी रुक कर गतका के करतब दिखाए, रास्ता चलते लोग घेरा बना कर देखने रुक जाते। वहीं पंजाब से आए पाइप बैंड ने भी शानदार प्रदर्शन कर धूम मचा दिया। इसके अलावा जुलूस की शोभा बढ़ाते स्कूल बच्चे और स्त्री सत्संग सभा की बीवियों का कीर्तन संगत को निहाल कर रहा था।
यह जूलूस कोहाड़ापीर मार्ग से कुतुबखाना, जिला परिषद मार्ग, जीजीआईसी से कोतवाली होकर जिला अस्पताल रोड से मनीहारों की गली होता हुआ फर्राशी टोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन की समाप्ति पर लंगर बरताया गया। इसमें हजारों की संगत ने भाग लिया। इस जुलूस में कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह पन्नू, सचिव अमर जीत सिंह, रविंदर पाल सिंह, गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह सलूजा, कुलदीप सोढ़ी, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन का स्वागत 
बरेली। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पावन प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इसका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं फूल बरसे तो कहीं सबील व प्रसाद बांटे गए। 
इसमें कांग्रेस की ओर से बिहारीपुर ढाल पर स्वागत किया गया। यहां पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, इकबाल सिंह बाले, अंजुम सहाय बिसारिया, डा. नीतू शर्मा मेहरोत्रा, रविंदर सिंह मनी, अफरोज मियां आदि शामिल रहे। भाजपा की ओर से कोतवाली पर अमित अरोड़ा के नेतृत्व में अर्पित गोयल, सुमित अरोड़ा, रंजीत रस्तोगी, सिद्धांत अरोड़ा, रोहित रस्तोगी, दिलीप अग्रवाल, तेजस्व अरोड़ा, रुद्राक्ष आरोड़ा आदि शामिल रहे। 
इसी तरह उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कुमार टाकीज पर प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन लाल भाटिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उनके साथ मदन मोहन अरोड़ा, चंदर मोहन अरोड़ा, मोहन लाल, अशोक शर्मा, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन की ओर से अध्यक्ष अफरोज मियां मुल्ला जी ने अपने साथियों के साथ जुलूस के संचालन में सिख समाज का सहयोग किया। उनके साथ शांतनु रोहतगी, सर्वेश कुमार मौर्य, विशाल आहूजा, सैफी उल्ला अंसारी, हाजी नजीमुल इस्लाम, लक्ष्मी नारायण मौर्य आदि रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें