फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में चौकीदार की मौके पर मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक बासुदेव
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर सोमवार रात सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आलोकिक कॉलोनी निवासी वासुदेव सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, वासुदेव गुरु नानक ढाबा पर रात में चौकीदारी का काम करते थे। मीरगंज अंडरपास के पास उनका एक जनरल स्टोर भी था। परिजनों के अनुसार, वासुदेव के तीन बेटियां और एक बेटा है, सभी शादीशुदा हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन







टैक्ट्रर-ट्राॅली की चपेट में आए पिता-पुत्र



हाफिजगंज। मिट्टी उतार कर आ रही टैक्ट्रर ट्रॉली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें पिता व दो साल का पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नवाबगंज भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने पर खड़ा कर दिया। पीलीभीत के रहने वाले हरीशंकर ने बताया कि वह अपने दो साल के पुत्र शुभम व साढ़ू के साथ बरेली से बाइक से घर जा रहे थे कि हाफिजगंज के उदरनपुर के समीप पहुंचे। तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली क चालक ने रौंद दिया। संवाद
विज्ञापन




==
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें