फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.5 करोड़ की लागत से बन रहे सरोवर की दीवार धराशायी

विज्ञापन
गिरी दीवार के फोटो - फोटो : दुर्घटना के बाद रिवई सुनैचा के पास जाम लगाए ग्रामीण व जाम में फंसीं रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
शाही। अमृत सरोवर योजना के तहत 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सरोवर की दीवार बीतों दिनों आई आंधी और बारिश में ही धराशायी हो गई। इसके साथ ही तालाब के किनारे की भी मिट्टी धंस गई है। इस पर कस्बेवासियों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। लोगों ने इसकी गुणवत्ता की जांच करने की मांग डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से वार्ड सुभाष नगर में सार्वजनिक साप्ताहिक बाजार के नजदीक तालाब का सुंदरीकरण करीब डेढ़ करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसके तहत निर्माण का करीब आधा कार्य हो चुका है। पिछले सप्ताह चार मई को हुई बारिश ने सरोवर के चारों तरफ लगाई गई लोहे की ग्रिल को धराशायी कर दिया। लोहे की ग्रिल धराशायी होने के साथ ही कई जगह तालाब के किनारे की भी मिट्टी भी धंस चुकी है। कस्बा वासियों ने बताया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कार्य गुणवत्तापूर्ण न करके पैसे का बंदरबांट करने के इरादे से निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है, जिसमें कई सफेदपोश शामिल हैं।

1.75 करोड़ लगने के बाद भी सिद्ध बाबा मंदिर के नजदीक बना तालाब भी बदहाल
पिछले नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में सिद्ध बाबा मंदिर के नजदीक बने तालाब पर 1.75 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी वह अभी बदहाल स्थिति में है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह, ठाकुर विजय सिंह, देवेश शर्मा, दीप सिंह, बबलू पांडे, धर्मवीर सिंह आदि ने घटिया निर्माण कार्य पर आक्रोश जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह के नेतृत्व में कस्बावासियों ने डीएम से मिलकर मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य की गहराई से जांच करने की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार के गिरने की भी शिकायत की
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिकायतीपत्र ठाकुरद्वारा वार्ड में छह माह पूर्व बनी सुरक्षा दीवार के गिरने की भी डीएम से भी की है, लेकिन शनिवार को जिम्मेदारों की हठधर्मिता के चलते जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बिना जांच हुए ही सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी भी उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

जल्द दुरुस्त कराया जाएगा : नगर पंचायत अध्यक्ष
तालाब के निर्माण के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल मौर्य का कहना है कि तालाब के निर्माण में लोहे की ग्रिड बारिश के दौरान गिरी है। इसको संबंधित ठेकेदार से दुरुस्त कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले पांच साल तक की जिम्मेदारी भी इसी ठेकेदार की होगी।

गिरी दीवार के फोटो- फोटो : दुर्घटना के बाद रिवई सुनैचा के पास जाम लगाए ग्रामीण व जाम में फंसीं रोडवेज बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें