फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जहर खाने से ग्रामीण की हुई थी मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। दुनका के बसई के खेमकरन लाल की मौत जहर खाने से हुई थी। शव के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शव का विसरा प्रिजर्व किया गया है, जो विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

24 मार्च को खेमकरन लाल शाम पांच बजे घर से लापता हो गए थे। उसके बाद बड़े भाई ईश्वरी प्रसाद ने 27 मार्च को शाही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को दुनका के जंगल में गेहूं के खेत के पास खेमकरन लाल का शव सड़ी गली हालत में मिला था। परिवार के लोग अब भी खेमकरन लाल की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
घटनास्थल से मिले थे जहर के पाऊच

लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर तीन पानी की बोतलें, दो शराब के पौव्वे व चार प्लास्टिक के गिलास, जहर के दो पाउच मिले थे, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। लोगों ने बताया खेमकरन लाल के साथ अन्य तीन लोग कौन थे। इसकी गहराई से जांच करने पर हकीकत सामने आ सकती है। ईश्वरी प्रसाद एवं उनके परिवार के लोगों ने बताया कि अगर वह आत्महत्या करता तो दुनका के जंगल में चार किलोमीटर दूर जाने की आवश्यकता नहीं थी। हालांकि कुछ लोग अवैध संबंध की वजह से भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


देवरनियां के मजदूर ने जहर खाकर दे दी जान

हल्द्वानी। परिवार के जीवनयापन के लिए मजदूरी करने वाले एक किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। रात को उसकी मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद सोमवार को परिवार वाले शव लेकर अपने घर बरेली चले गए।

देवरनियां थाना क्षेत्र के बेकर शाहपुर निवासी राजेश मौर्य (17) मजदूरी करते थे। परिवार की परेशानी की वजह से वह इस काम में लगे थे। रविवार को गौला खनन क्षेत्र में झोंपड़ी में उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। आसपास के लोगों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। शाम को उन्हें ढूंढते हुए साथी मजदूर अस्पताल पहुंचे तो पहचान हुई। सूचना पर बरेली से परिवार वाले भी आ गए। इलाज के दौरान रात को ही मौत हो गई। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें