फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम ने जीता मैच

Sun, 25 Oct 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के मैदान पर आयोजित आईएसए क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तीसरे दिन शनिवार को विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम ने मैच जीता।
विज्ञापन

टॉस जीतकर विनायक इंटरनेशनल स्कूल ने पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 155 रन बनाए। अभय ने सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया। विनायक इंटरनेशनल स्कूल की टीम के आयुष पाल ने तीन ओवरों में तीन विकेट झटके।
वहीं, विद्या वर्ल्ड स्कूल की ओर से अभिमन्यु और प्रियांशु ने तीन- तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इससे विपक्षी टीम 12 ओवरों में मात्र 69 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक निर्भय बेनीवाल ने कहा कि आईएसए क्रिकेट टूर्नामेंट विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष करने और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने की प्रेरणा देता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें