फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पक्का मकान बनने तक पंचायत भवन में रहेगा पीड़ित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रामनगर चौकी के गांव भीमलौर में बुधवार रात बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से दंपति समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार को प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि चंद्रपाल का जब तक पक्का मकान नहीं बन जाता तब तक उनका परिवार गांव के पंचायत भवन में रहेगा। उनके मकान में सरकारी योजना के तहत हैंडपंप भी लगवाया जाएगा। हादसे में बकरी मरने के लिए भी मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

भीमलौर गांव निवासी चंद्रपाल का मकान कच्चा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवास नहीं मिला। बुधवार रात 12 बजे परिवार के सदस्य इसी कच्चे मकान में सो रहे थे। बारिश के दौरान मकान ढह गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अब सभी की हालत सामान्य है। मलबे की चपेट में आने से एक बकरी मर गई। भैंस भी घायल हुई है। सारा सामान तहस-नहस हो गया। परिवार के बुजुर्ग जगन्नाथ ने बताया कि वे चार भाई है। एक भाई दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। चार भाइयों में केवल चंद्रपाल की ही शादी हुई है। आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
मझगवां बीडीओ हरषेंद्र कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत भीमलौर गांव में चंद्रपाल के घर का भी सर्वे हुआ है। उनका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



ये लोग हुए घायल

1. भोजराम पुत्र ढाकनलाल (55)

2. चंद्रपाल पुत्र ढाकनलाल (50)

3. सुनीता पत्नी चंद्रपाल (45)

4. रवि पुत्र चंद्रपाल (15)

5. बलवीर पुत्र चंद्रपाल (10)

6. मंजू पुत्री चंद्रपाल (9)

7. ज्योति पुत्री चंद्रपाल (8)

8. संजीव पुत्र चंद्रपाल (2)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें