फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवजात बच्ची को लेकर सीओ आफिस पहुंची पीड़िता, मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अनुसूचित जाति की एक पीड़िता अपनी नवजात बच्ची को लेकर शुक्रवार को सीओ ऑफिस पहुंच गई और न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाने लगी। हालांकि सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की एक अनुसूचित जाति की युवती परिवार के साथ अन्य प्रदेश में रहकर मजदूरी करती थी। उसके साथ ही थाना क्षेत्र भुता के गांव ढकनी का विपिन कुमार भी रहकर मजदूरी करता था। युवती का आरोपी के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध स्थापित किए। बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। मामले में पीड़िता ने तीन अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
बुधवार को पीड़िता ने नवाबगंज के सीएचसी पर एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है। अभिलेखों में पीड़िता ने अपने पति के तौर पर विपिन कुमार का नाम दर्ज कराया है। मामले में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। संवाद
विज्ञापन


पीड़िता की हालत सही नहीं है। उसे आराम की जरूरत है। चार दिन बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन

- हर्ष मोदी, सीओ, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें