फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निलंबित होने वाले वाहन ब्लैक लिस्ट में शामिल... सीधे सीज की होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निलंबित होने वाले वाहन अब ब्लैक लिस्ट की सूची में शामिल हो गए है। यह वाहन सड़क पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे। सड़क पर वाहन पकड़े जाने पर सीज होने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जुर्माना भी दोगुना हो जाएगा। आरटीओ की ओर से 130 दोपहिया वाहनों की सूची को सार्वजनिक कर दिया गया हैं, वहीं अब दूसरे सूची की सूची तैयार की जा रही है। इसमें 10 से अधिक चालान वाले वाहनों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन




एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से जारी हुए पत्र के बाद आरटीओ की ओर से चालान होने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरटीओ ने हाल ही में दोपहिया वाहनों की सूची जारी की थी, जिनके पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया है। अब आरटीओ ने इन वाहनों के लिए यह भी सुनिश्चित कर दिया है कि जिन वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए गए हैं। उन सभी वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब यह वाहन सड़क पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे। अगर चेकिंग के दौरान वाहन पकड़े जाते हैं तो ऑटोमोबाइल एप पर आरसी निलंबित दिखाएगा, इसके बाद पुलिस, आरटीओ दोनों ही विभागों के अधिकारी इसे सीज कर सकते हैं। वहीं अगर किसी वाहन के तमाम चालान 15 हजार के होंगे तो निलंबित पंजीकरण के वाहन चलाने पर जुर्माना भी दोगुना होकर 30 हजार का होगा। अधिकतर चालान स्मार्ट सिटी के तहत बने आईसीसीसी के कैमरों से काटे गए हैं, जो इस समय ट्रैफिक पुलिस के हैंडओवर है। वहीं ब्लैक लिस्ट होने वाले वाहनों की सूची कंट्रोल रूम और अधिकारियों के कार्यालय भी पहुंचा दी गई है। अब आईसीसी से भी चालान की कार्रवाई के दौरान ब्लैक लिस्ट की जानकारी हो सकेगी। संवाद





आरटीओ या पुलिस विभाग किसी भी स्तर पर चेकिंग में अगर पंजीकरण निलंबन वाले वाहन पकड़े जाएंगे तो उनकी आरसी में निलंबन दिखाई देगा। पंजीकरण निलंबन के बाद वाहन सड़क पर नहीं चला सकते हैं। दूसरे सूची जल्द जारी की जाएगी। - मनोज कुमार, आरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें