फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के बाग वाले मंदिर परिसर के बाहर मंदिर समिति के सदस्यों ने नींव खोदवाई। नई बस्ती के वाल्मीकि समाज ने इसका विरोध किया। मंदिर के संरक्षक अवनीश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर गई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। पुलिस बल को भी सोमवार सुबह तैनात किया गया। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर के बाहर कुछ जगह उन लोगों की है, जिसपर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जानी है। वहीं, मंदिर समिति के सदस्यों के मुताबिक, यह जगह उनके पुरखों की है। वाल्मीकि समाज के लोग कब्जा करना चाहते हैं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मंदिर के खेत की पैमाइश हो चुकी है।पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया था।