भुता। गांव केसरपुर स्थित योगेश बुक डिपो की दुकान के लोहे के एंगल पर सोमवार सुबह 11 हजार केवी का तार गिरने से आग लग गई। आग में जलकर लाखों रुपये का सामान जल गया। गांव सिंगाही मुरावान निवासी योगेश कुमार ने बताया कि उनकी बुक डिपो की दुकान केसरपुर में है। सुबह आठ बजे तार गिरने से आग लगी। धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने सूचना दी। मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाई। लेकिन, तब तक किताबें, यूनिफॉर्म आदि लाखों रुपये सामान राख हो गया। आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। योगेश कुमार ने मुआवजे की मांग की है। इस बाबत लिडिंग फायरमैन प्रताप सिंह ने बताया कि 10 बजे सूचना मिलने पर 25 मिनट बाद मौके पर पहुंच गए थे, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। एसडीओ विपुल कुमार ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा था। फॉर्म 44 भरवाया जाएगा। इसके बाद मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।