बरेली। कैंट की सद्भावना कॉलोनी में रहने वाली राजो देवी के मकान पर सूदखोरों ने कब्जा कर लिया है। उनका परिवार एक महीने से दर-दर भटक रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।
राजो देवी ने बताया कि उनके बेटे महेंद्र पाल ने कॉलोनी में ही रहने वाले सूदखोरों से ब्याज पर कुछ रकम उधार ली थी। इसे उनका बेटा मय ब्याज के अदा कर चुका है, लेकिन सूदखोर अब 10 लाख रुपये और देने का दबाव बना रहे हैं। उनके बेटे महेंद्र से कुछ चेक भी आरोपियों ने साइन कराकर अपने पास रख लिए हैं। उनके जरिये जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। महीने भर पहले सूदखोर असलहे लेकर उनके घर पहुंचे। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देकरउन लोगों को बाहर निकाल दिया और घर पर कब्जा कर लिया। वह रिपोर्ट लिखाने थाना कैंट गईं लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। राजो की शिकायत पर एसएसपी ने कैंट पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।