फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परचम कुशाई से आज होगा उर्स-ए-रजवी का आगाज

Thu, 06 Aug 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन दिवसीय उर्स बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के इस्तकबाल में शहर सज गया है। दरगाह की गलियों से लेकर उर्स स्थल इस्लामिया काॅलेज मैदान तक मेला लगा है।
विज्ञापन

दरगाह की ओर से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उर्स स्थल इस्लामिया काॅलेज मैदान पर मंच से लेकर जायरीन की सुविधा के मद्देनजर सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। शहर के तमाम लोगों की ओर से भी रजा के मेहमानों को ठहराने से लेकर लंगर तक के इंतजाम किए गए हैं।
उर्स-ए-रजवी के कार्यक्रम का आगाज उर्स स्थल पर परचम कुशाई की रस्म से आज शाम छह बजे होगा। यह रस्म दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी अदा करेंगे। इससे पहले सुबह कुरान ख्वानी के बाद दोपहर तीन बजे आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बक्श के निवास से परचमी जुलूस निकाला जाएगा। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रात नौ बजे से उर्स स्थल पर अंतरराष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा। रात 10:35 बजे हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन

आला हजरत वेल बीइंग के मुख्यालय पर भी आठ अगस्त उर्स मनाया जाएगा। कुल का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अध्यक्ष मौलाना सैय्यद शोएब मियां ने सभी सदस्यों को जायरीन की खिदमत करने का निर्देश दिया।
बनाई अस्थायी सड़क
उर्स स्थल इस्लामिया काॅलेज के मैदान पर बारिश के कारण जगह जगह कीचड़ हो गया। इस पर चलने में जायरीन को परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशन में नगर निगम ने इस्लामिया गेट से मंच तक बालू, मौरंग, राविश, बजरी से अस्थायी सड़क तैयार की है।
निगम की 11 टीमें संभालेंगी उर्स की व्यवस्था

बरेली। उर्स स्थल पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर निगम की 11 टीमें मोर्चा संभालेंगी। कर्मचारियों की ड्यूटी तीन अलग-अलग शिफ्टों में लगाई जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जायरीन की सुविधा के लिए इस्लामिया कॉलेज, जीआईसी कॉलेज और मथुरापुर मदरसा सहित कुल 600 अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उर्स स्थल के आसपास 80 हैंडपंप चालू किए गए हैं। पानी के लिए टैंकों की व्यवस्था भी की गई है। सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया गया है।
-
खानकाह ताजुश्शरिया व जमीयतुर्रजा पर भी होगा आयोजन
बरेली। खानकाह ताजुश्शरिया व मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में भी काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में उर्स मनाया जाएगा।
जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि जायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कोई दिक्कत होने पर जायरीन डॉ. मेहंदी हसन (9412329600), हाफिज इकराम रजा (9756609282), शमीम अहमद (9219511642), समरान खान (9259893175) और कौसर अली (9997625251) से संपर्क कर सकते हैं। उर्स के तीन दिनों तक यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोकेशन और मदद भेजी जाएगी।
बृहस्पतिवार को दरगाह ताजुशरिया पर सुबह छह बजे कुरआन ख्व़ानी, नात-ओ-मनकबत के बाद सुबह 7:10 बजे मुफस्सिर-ए-आजम हिंद (जिलानी मियां) का कुल शरीफ होगा। रात नौ बजे नात-ओ-मनकबत व उलमा-ए-किराम की तकरीर होगी। इसके बाद रात 10:35 बजे हामिद मियां का कुल होगा।

उर्स के मंच से नहीं होंगी सियासी तकरीरें
बरेली। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी ने उर्स के मंच से सियासी तकरीरों पर पाबंदी लगा दी है। उलमा को हिदायत दी गई है कि उर्स के मंच से सियासी तकरीरें नहीं की जाएंगी। जमात रजा के उपाध्यक्ष व उर्स प्रभारी सलमान मियां ने बताया कि धार्मिक, सामाजिक और नैतिक संदेशों से जुड़ी तकरीरें होंगी। उलमा और सज्जादागान की ओर से न सिर्फ मुस्लिम मसाइल को उठाया जाएगा, बल्कि जारी होने वाले एजेंडे में मुसलमानों की सुरक्षा, शिक्षा, मस्जिदों और दरगाहों की हिफाजत जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।
बैतुर्रजा में लगेगा मेडिकल कैंप
बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने बुधवार को बैतुर्रजा पर बैठक कर वालेंटियर्स को हेल्पलाइन कार्ड बांटे। उनको जायरीन की खिदमत की हिदायत दी और अन्य जिम्मेदारियां सौंपीं। बताया कि बिहारीपुर में बृहस्पतिवार को ही मेडिकल कैंप शुरू हो जाएगा जो तीनों दिन जारी रहेगा। रात नौ बजे से मरकजी मस्जिद बीबी जी में नातिया मुशायरा होगा। दूसरे दिन रात नौ बजे से मुफ्ती आजम हिंद कांफ्रेंस होगी। रात 1:40 बजे हुजूर मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा। आठ अगस्त को सुबह से ही आरएसी मुख्यालय बैतुर्रजा पर जलसा और दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा।
इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिलों का किया वितरण
बरेली। उर्स-ए-रजवी के मौके पर मरकज अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के सदर हाजी मोहसिन हसन खान नूरी की ओर से कांकर टोला स्थित खानकाह अमीने शरीअत के पास जरूरतमंदों की मदद के लिए कैंप लगाया गया। इसमें विशेष रूप से अक्षम 18 महिलाओं और पुरुषों को ट्राइसाइकिलें व अन्य उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की सरपरस्ती दरगाह अमीने शरीअत के सज्जादानशीन नबीरा-ए-आला हजरत मुफ्ती सलमान रजा खां ने की। नबीरा-ए-आला हजरत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन नासिर कुरैशी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें