फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेडिकल व इंजीनियरिंग छात्रों का डाटा जुटा रहा विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियाई छात्र पर रिपोर्ट और मीट फैक्टरी में जम्मू-कश्मीर के गार्ड पाए जाने से बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन

बरेली। दिल्ली में आतंकी धमाके के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा करने के आरोपी नाइजीरियाई छात्र के जेल जाने, स्थानीय मारिया और रहबर मीट फैक्टरियों में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा गार्डों को नौकरी देने का मामला सामने आया है। इससे सिथति और संवेदनशील हो गई है। ऐसे में रुहेलखंड विवि ने भी बाहरी छात्रों व कर्मचारियों का सत्यापन शुरू किया है। साथ ही, संबद्ध संस्थानों से भी डाटा तलब किया है।
विज्ञापन

रुविवि के कुलसचिव हरीश चंद्र ने बताया कि शासन से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल के विद्यार्थियों की जानकारी एकत्र करने की बात कही गई है। यह जानकारी जुटाकर पुलिस-प्रशासन को देनी होगी। रुविवि में केवल इंजीनियरिंग के छात्र हैं, जबकि इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले निजी संस्थानों में मेडिकल व इंजीनियरिंग दोनों पाठ्यक्रम के विद्यार्थी हैं। इन सभी के बारे में जानकारी जुटाकर प्रशासन को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें