फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे जाम रहे शहर भर के रास्ते

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The two-hour jam on the way across town - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की मंडलीय रैली के दौरान दो घंटे शहर की सड़कों से निकलना मुश्किल रहा। सेटेलाइट बस अड्डा, खुर्रम गौंटिया और चौपला चौराहे पर वाहन रेंग कर निकले। रैली के समापन के करीब एक घंटा बाद शहर की सड़कों पर यातायात सामान्य हो पाया। 
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब पौने दो बजे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कार से कालीबाड़ी होकर मंडलीय रैली को संबोधित करने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे। इससे पहले से ही रैली में आने वाले सपा कार्यकर्ताओं के वाहनों से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। बड़े वाहनों को सेटेलाइट बस अड्डे से पीछे ही रोक दिया गया था, लेकिन हल्के वाहनों की भीड़ की वजह से खुर्रम गौंटिया वाली सड़क से गांधी उद्यान के सामने होकर चौकी चौराहा जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। यही हाल शहामतगंज चौराहे का था। परसाखेड़ा बाईपास से अंदर आने वाले भारी वाहनों को इज्जतनगर होकर नैनीताल रोड पर बड़े बाईपास से निकाला गया। पीलीभीत रोड स्थित विलय धाम बड़ा बाईपास पुल के नीचे से शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आया। बीसलपुर चौराहे से पहले ही भारी वाहनों को रोक दिया गया। बुखारा मोड़ से भारी वाहनों को फरीदपुर की तरफ मोड़ दिया गया। सेटेलाइट तिराहा से बीसलपुर चौराहा, बैरियर नंबर दो की तरफ कोई वाहन नहीं गया। रामपुर रोड और बदायूं रोड से रैली में आने वाले भारी वाहनों को चौपला चौराहे से मोड़कर रेलवे माल गोदाम की तरफ पार्क किया गया। इन मार्गों से रैली में आने वाले हल्के वाहनों को चौपला चौराहे से कुतुबखाना रोड पर मोड़कर इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड में खड़ा करा दिया गया। बसों से आने वाले सपा कार्यकर्ताओं को पैदल जीआईसी मैदान तक आना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें