शाही। ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। दो बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। 50 से अधिक गावो की बिजली चार घंटे के लिए ठप हो गई।
शाही बिजली उपकेंद्र के लिए आ रही हाईटेंशन लाइन के खंभे को धनेटा-शीशगढ़ रोड पर मकड़ी खोए गांव के पास ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिससे कस्बा सहित 50 से अधिक गांव की बिजली ठप हो गई। बिजली निगम के जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। मिर्जापुर चौराहे पर बैरियर और दुनका चौकी के सामने बैरियर तोड़ने के बाद पुलिस ने शीशगढ़ से पहले ट्रक को पकड़ लिया। बिजली निगम के जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बैसला ने बताया कि पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक को शीशगढ़ में पकड़ लिया है। उसको शाही लाया जा रहा है। संवाद