फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लहराया तिरंगा, देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के हर घर, डगर से लेकर पार्कों तक देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। पुलिस, प्रशासन, समाजसेवी, व्यापारी, औद्योगिक संगठन, स्कूल, कॉलेज में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आयुक्त आवास पर ध्वजारोहण किया। अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद पौधरोपण किया। कहा कि पड़ोसी देश में स्थिति खराब है, इसलिए सजग रहने की जरूरत है। अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार अन्य अफसर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। द्रौपदी कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए। सभी को पुरस्कार दिए गए।
जिलाधिकारी ने पुरानी जिला स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब खान बहादुर खान की मजार पर जाकर चादरपोशी, गुलपोशी की। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। 102, 108 एंबुलेंसकर्मियों ने जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता से ही देश का होगा विकास : धर्मपाल सिंह ः बरेली। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने संयुक्त किया।
द्रौपदी कन्या इंटर काॅलेज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम भरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी की छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें