फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाचिन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 12 Feb 2016 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर में विभिन्न स्थानों पर शोक सभा हुईं। इनमें सियाचिन में बर्फीले तूफान में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जेल रोड के अधिवक्ताओं ने मुबारक अली व पीसी सहगल की मौजूदगी में शोक सभा की। इस दौरान राम नरेश मिश्र, दिव्य चतुर्वेदी, भूपसिंह यादव, संजय वीरेश मौजूद रहे। कचहरी रोड केसर भवन के सामने कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय, जिया उर रहमान, प्रभात गिरि गोस्वामी, दीपक वाल्मीकि, उमेश आर्या, डॉ. नीतू मेहरोत्रा, वीना शर्मा, जगदीश सरन राठौर आदि ने दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एक्स को-आर्डीनेशन कमेटी की शोक सभा में विजय वीर सिंह, बलवंत सिंह अहलावत, रामलाल, भूदेव शर्मा, यशवीर सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। हिन्दू युवा वाहिनी के तिलक राजपूत, अनुज शर्मा, दीपक मौर्य, जितेन्द्र शर्मा, सोनू वर्मा, मनोज राजपूत, शनि राजपूत आदि ने हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहीद पंकज अरोड़ा चौक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रवीण भारद्वाज, अश्वनी खेड़ा, विशाल, चन्द्रपाल गुप्ता आदि ने भी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें