फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद को किया नमन

Wed, 13 Jan 2016 02:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर में विभिन्न स्थानों पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गई । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पटेल चौक स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश कातिब ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भविष्य दृष्टा और युग पुरुष थे। कार्यक्रम में अतुल सक्सेना, अश्विनी कमठान, नितिन, सत्यम, आलोक प्रधान व अनुज कांत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि आईवीआरआई के डिप्टी डायरेक्टर अनिल गर्ग व विशिष्ट अतिथि डॉ. एसी त्रिपाठी, प्रांत प्रमुख डॉ. हरिशंकर गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम बाबू सिंह व भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. डीके सिंह ने स्वामी विवेकानंद को विश्व मेें हिन्दुत्व का नाम ऊंचा करने वाला योद्धा बताया। युवा कांग्रेस कमेटी के मढ़ीनाथ स्थित कैंप कार्यालय पर मोनू पांडेय की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम संचालन रोहित यादव ने किया।
समाज सेवा मंच ने भी फरजाना इकबाल शम्सी की अध्यक्षता में गोष्ठी की। राष्ट्रीय सेवा संघ, यूथ पावर वेलफेयर समिति ने मंडल अध्यक्ष सचिन सक्सेना के नेतृत्व में स्वामी जी की जयंती मनायी। मानव सेवा क्लब की ओर से कांति कपूर इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में अर्पिता गंगवार, आदिति सक्सेना व क रीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं जबकि सीनियर वर्ग में पूर्ति शर्मा, मुस्कान शर्मा व तनिषा सक्सेना प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन ने गांधी पार्क में पौधरोपण कराया।
विज्ञापन

कै म्ब्रिज स्कूल, श्री विष्णु बाल सदन नरकुलागंज, सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग, रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर गार्डन व अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता ने भी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी।  

भारत जागो दौड़ में दिखा उत्साह
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में भारत जागो दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के युवाओं ने भाग लिया। क्षेेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरुणेन्द्र कुमार पांडेय व आरटीओ ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। क्रीड़ा भारती के ब्रह्मानंद भारती ने बताया कि सभी धावकों को 26 जनवरी को कांती कपूर बालिका विद्या मंदिर में सम्मानित किया जायेगा।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें