फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवहन निगम मुख्यालय ने मांगी त्योहारों पर बसों के संचालन की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम मुख्यालय ने दीपावली, भैयादूज, छठ के दौरान बसों के संचालन की कार्ययोजना मांगी है। परिक्षेत्र के चारों डिपो में बसों, यात्री सुविधाओं और वर्कशॉप की स्थिति पर भी रिपोर्ट तलब की है। त्योहारों के दौरान शत प्रतिशत बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के साथ त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। नियमित ट्रेनों में सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। नवरात्र के बाद और नवंबर में दीपावली, भैयादूज व छठ पूजा के दौरान रोडवेज बसों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
परिक्षेत्र के बरेली, बदायूं, रुहेलखंड, पीलीभीत डिपो के साथ रीजनल वर्कशॉप को भी निर्देशित किया गया है कि छोटी-मोटी कमी के कारण बेवजह बसें वर्कशॉप में खड़ी नहीं रहनी चाहिए। ऐसा होने की दशा में जिम्मेदारी फोरमैन की होगी।
विज्ञापन

मुख्यालय ने त्योहार के दौरान नए रूटों पर बस सेवा शुरू करने को लेकर भी सुझाव मांगे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि कार्ययोजना तैयार की जा रही है। त्योहार के दौरान अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें