फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परचई में दूसरे दिन शावकों संग दिखी बाघिन, नहीं पहुंचे वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। परचई गांव में दूसरे दिन भी दो शावकों संग बाघिन देखी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इस दौरान लोग खेतों की तरफ जाने में कतराते रहे। वनकर्मियों के नहीं आने से ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन

हरिओम निवासी गांव परचई ने बताया कि उसका घर गांव के बाहर है। शनिवार रात वह अपनी छत पर खड़ा था। तभी दो शावकों के साथ एक बाघिन मीरगंज सहोड़ा रोड को पार कर रही थी। वहीं, पास में एक पेट्रोल पंप बना है। उसके कर्मचारी भी दहशत की वजह से अपने कमरे में बंद हो गए। उसी समय एक ग्रामीण मीरगंज से सहोड़ा की ओर बाइक से जा रहा था। रोड पर बाघिन को देखकर वह घबरा गया। बाइक मोड़कर वापस चला गया। सुबह ग्रामीण जब उक्त स्थल पर पहुंचे तो वहां जानवर के पगचिह्न देखे। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में भय का माहौल है।
मामले में गंभीरता नहीं बरत रहा वन विभाग
प्राथमिक विद्यालय म्यूडी बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक जुल्फकार अहमद ने बताया कि कोई खूंखार जानवर तो है, लेकिन वन विभाग इसे हल्के में ले रहा है। कोई अनहोनी हो सकती है। वन विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों की बात सुनकर बाघिन को पकड़वाकर दूर जंगल में छोड़ना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण टीम नहीं पहुंच सकी। सोमवार को संबंधित क्षेत्र में कॉम्बिंग कराई जाएगी।
- मुकेश, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें