फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फोन चलाने पर मां के डांटने पर घर छोड़ने वाली तीसरी बहन भी मिली, पांच दिन से लखनऊ और दिल्ली में घूम रही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मोबाइल चलाने पर मां ने डांटा तो तीन बहनों ने घर छोड़ दिया। इसमें दो बहनों को दो दिन पहले और तीसरी बड़ी बहन को पुलिस ने आंवला रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह में खोज लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह पांच दिन से लखनऊ और दिल्ली में घूम रही थी।
थाना बिशारतगंज के गांव के एक ग्रामीण की तीन बेटियां थाना अलीगंज के एक गांव में बुधवार सुबह परीक्षा फल लेने आई थीं। उसके बाद से तीनों लापता हो गईं।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कर तलाश शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और जीआरपी को मिलाकर तीन टीमें गठित की गई थीं। एक दिन बाद टीम ने दो बहनों को खोज निकाला, जो मंडोरा गांव के तिराहे पर थी। इसी क्रम में रविवार की सुबह सात बजे आंवला रेलवे स्टेशन के पास से तीसरी बहन को भी खोज लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें