फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मच्छरों से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण मुहिम का तीसरा चरण कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील ब्लॉक मझगवां में रविवार को अभियान की शुरुआत, 31 अक्तूबर अंतिम तिथि
विज्ञापन


बरेली। रोकथाम के दावों के बीच मलेरिया, डेंगू समेत दिमागी बुखार ने जिले में दस्तक दे दी है। मच्छरों के बढ़ते हमले पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब संचारी रोग नियंत्रण मुहिम का तीसरा चरण शुरू करेगा। पांच अक्तूबर को अतिसंवेदनशील मझगवां ब्लॉक से मुहिम की शुरुआत की जाएगी।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष मलेरिया और डेंगू के मरीजों की तादाद कम है। पड़ोसी जिले बदायूं में सर्वाधिक मलेरिया के मरीज हैं। मानसून थमने के बाद सर्दियां शुरू होते ही मच्छरों का हमला कम हो जाएगा। हालांकि, अभी मच्छरों का प्रकोप जारी है। ऐसे में अभियान का तीसरा चरण शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले में अब तक मिले 1886 मरीजों में से करीब छह सौ मझगवां में ही हैं। यहां के पांच गांवों में सघन अभियान चलेगा। शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। पूर्व में पीड़ित रहे मरीजों की दोबारा कार्ड टेस्ट किया जाएगा। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, मच्छरों पर करारा वार करने के लिए आठ विभागों का भी सहयोग रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें