फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती बनकर आया चोर, मैरिज लॉन से दो लाख के जेवर चोरी किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी रामदास गुप्ता की बेटी की शादी में वर पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए लाए हुए दो लाख के जेवर चोरी हो गए। चोर बाराती बनकर मैरिज लान में आया और कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवर भरा थैला ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

रामदास गुप्ता की बेटी प्रिया गुप्ता की शादी मोहल्ला चौकसी निवासी प्रदीप गुप्ता के बेटे दीपक गुप्ता के साथ नौ मई को मोहल्ले में ही स्थित एक मैरिज लॉन में थी। वर पक्ष की ओर से वधू पक्ष के लिए जेवर लाया गया था। जेवर मैरिज लॉन के कमरे में रख दिया गया था। रात्रि करीब 10 बजे चोर बराती बनकर मैरिज लॉन में आया। पहले उसने कमरे का ताला तोड़ा। उसके बाद जीने की तरफ झांककर देखा कि कोई आ तो नहीं रहा है। इसके बाद जेवर भरा बैग लेकर भाग गया। जेवर करीब दो लाख रुपये कीमत के थे। जेवर चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया।
वर एवं वधू पक्ष के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक व्यक्ति चोरी करता हुआ देखा गया। पुलिस ने आरोपी की तमाम लोगों से पहचान कराई, पर सफलता हाथ नहीं लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरायकाइयां मोहल्ले में एक कार्यक्रम के दौरान चोरी की घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सरवणन टी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें