बरेली। सर्दी का मौसम आते ही चोरियां बढ़ने लगी हैं। मॉडल टॉउन के कपड़ा कारोबारी बिन्नी जुनेजा के घर के ताले तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपये का माल समेट ले गए। कारोबारी के पुराने नौकर समेत दो लड़कों को पुलिस ने दशहरा मेला ग्राउंड से पकड़ा है। अब तक पूछताछ मेें संदिग्धों ने बताया है कि वह हाजियापुर के लड़कों के चोरों के गैंग में काम करते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार की रात को बिन्नी जुनेजा अपनी पत्नी गुरमीत कौर और दो बच्चों के साथ दिल्ली गए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे बिन्नी जुनेजा पदमावत एक्सप्रेस से जंक्शन पर आकर उतरे तो पड़ोसी का फोन आ गया। कहने लगे तुम्हारे घर में चोर घुस गए हैं। शोर मचने पर हमने घर को घेर रखा है। शक होने पर चौकीदार ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर किसी के होने की आहट हुई। सूचना पर बिन्नी जुनेजा घर में घुसकर देखा तो हैरान रह गए। उनकी छत का जाल क टा था। पड़ोस में ही स्थित दशहरा मेला ग्राउंड की दीवार कूदकर चोर घर में घुसे। वह रस्सी की मदद से घर में नीचे उतर गए। घर के कमरों का ताला तोड़कर चोेर सवा लाख रुपये की नगदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोर चौकीदार के शोर मचाने पर छत के सहारे ही कूदकर भागे हैं। पुलिस ने बसंत बिहार में रहने वाले बिहार के दो युवकों को दशहरा मेला ग्राउंड से भागता हुआ पकड़ा है। पकड़े गए लड़कों में बिन्नी का एक पुराना नौकर है। एक युवक का कहना है कि वह पन्नी बीनने का काम करता है। जबकि दूसरे का कहना है कि वह पानी का काम करता है। सीओ तृतीय धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियोेेें से पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।