फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औद्योगिक क्षेत्र में दस वर्ष पुरानी जल निकास की समस्या का होगा हल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग बनाएगा नाला, डीएम के सख्ती के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

भोजीपुरा। औद्योगिक क्षेत्र भोजीपुरा में यूं तो समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन जल निकासी की सबसे अहम थी। अब डीएम के सख्ती के बाद शनिवार को डिप्टी कमिश्नर उद्योग विकास यादवआदि औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। जल निकासी की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। डिप्टी कमिश्नर विकास यादव ने बताया कि भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के जल निकासी की बेहद गंभीर समस्या थी। उद्योग बंधु की बैठकों में मुद्दा उठता था। पिछले दिनों अगस्त में हुई बैठक में भोजीपुरा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने जल निकासी का मुद्दा रखा था। डीएम ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए। शनिवार को डिप्टी कमिश्नर उद्योग विकास यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह, अवर अभियंता मोहम्मद आजम ने निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत ने बताया कि अस्थायी व्यवस्था पर रविवार से काम शुरू करा दिया जाएगा। फंड आने पर पक्का नाला बनाकर जल निकास की समस्या हल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें